बिना गूगल एडसेंस अप्रूवल के पैसा कैसे कमाएं।

              ब्लॉग में सब कुछ सही है फिर भी एडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा है। ब्लॉग बनाकर एडसेंस अकाउंट के बिना पैसे कैसे कमाएं। ब्लॉग पर ट्रेफिक खूब आ रहा है फिर भी आप पैसे नहीं कमा पा रहे हैं।बिना गूगल एडसेंस अप्रूवल के पैसा कैसे कमाएं।


            ब्लॉग को लेकर आपके मन में भी बहुत सी परेशानी हो रहीं हैं। आपने ब्लॉग बना लिया है जिसमें आपने बहुत सी पोस्ट भी पब्लिश की हैं। आपने अपने ब्लॉग की सभी सेटिंग को ठीक किया है और गूगल बेव मास्टर टूल की सभी सेटिंग, कीवर्ड इंडेक्सिंग, ब्लॉग का वेरिफिकेशन कर दिया है। सभी कम्प्लीट होने के बाद आपको एडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। गूगल एडसेंस के आलावा भी बहुत से ऐड कम्पनी आपके ब्लॉग पर ऐड लगाने का मौका देती हैं जिनके साथ मिलकर आप अपने ब्लॉग पर ऐड लगाकर पैसे कमा सकते हैं।


            आज हम आपको बताएँगे कि ब्लॉग बनाने के बाद जरुरी नहीं है कि आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल ही मिले तभी आप अपने ब्लॉग से पैसा कमा पाएंगे। ये बात आप अपने दिमाग से बिल्कुल निकाल दें की गूगल एडसेंस ही सबकुछ देता है। गूगल एडसेंस के आलावा की दुनियां भी बहुत कुछ है बस थोड़ी जानकारी की जरुरत है।


            (1) - flyout - यह आपके ब्लॉग पर ऐड दिखाने की वैबसाइट तो नहीं है लेकिन फिर भी आप पैसे कमा सकते हैं। बो भी बिना किसी एडसेंस अप्रूवल के। जिसके लिए आपके ब्लॉग पर ट्रेफिक आना चाहिए। Flyout आपको खुद पोस्ट देगा अपने ब्लॉग पर पोस्ट पब्लिश करने के लिए। पोस्ट पब्लिश करने के लिए आपको आपके ब्लॉग के ट्रेफिक के हिसाब से पैसे मिलते हैं। आपको अपनी ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करके ब्लॉग का एड्रेस डाल कर वेरिफिकेशन करना है। अगर आपका ब्लॉग जाँच में सही पाया गया तो आपको बहुत जल्दी ऐड दिखाने का अप्रूवल मिल जायेगा, flyout पर सीधे जाने का लिंक पर क्लिक करें

https://flyout.io/
https://flyout.io/


          (2)-  affiliate marketing - यह वैबसाइट भी गूगल एडसेंस की तरह अपना एडसेंस ब्लॉगर के लिए प्रोवाइड करती है। आप इस वैबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अपने ब्लॉग पर ऐड लगा सकते हैं। 


               (3)- media.Net - मीडिया डॉट नेट यह भी एडसेंस का प्रोग्राम है आप जिस पर रजिस्ट्रेशन करके अपने ब्लॉग पर ऐड लगा सकते हैं। और यह आपको गूगल एडसेंस से ज्यादा सी.पी.एम. देता है।

नोट- media. Net सिर्फ इंग्लिश में लिखे ब्लॉग के लिए ऐड प्रोवाइड करता है।


         (4)-  infolinks - infolinks ब्लॉगर के लिए सबसे सरल एडसेंस प्रोग्राम है। आप आज ब्लॉग बनायें और ब्लॉग की सभी सेटिंग सही करके आज ही infolinks एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और इसकी खास बात यह है सबसे जल्दी एडसेंस का अप्रूवल देता है।




और भी आपके ब्लॉग के लिए एडसेंस अप्रूवल प्रोग्राम बहुत से हैं आज के लेख में बस इतना ही मिलते हैं फिर.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने